Wednesday, March 29, 2023

दो राहें



जिंदगी के राह में अक्सर दो मोड़ आते हैं।

एक मुश्किल और एक आसान रास्ता ले जाते हैं।

मुश्किल रास्ते पर जाने से हम कटराते हैं।

क्या होगा आगे जाके ये सोच के घबराते हैं।

मुश्किल रास्ते ही जिंदगी के सही सब सिखाते हैं।


जिंदगी के राह में अक्सर दो मोड़ आते हैं।

एक लंबा और एक छोटा रास्ता दर्शाते है।

जल्दी पहुँचने की दौड़ में हम जोखिम लेने से नही घबराते हैं।

लम्बे रास्ते ही ज़िंदगी के असली उतार चढ़ाव दिखाते हैं।


जिंदगी इतनी सस्ती नही फिर उसकी कीमत हम क्यों हर रोज लगाते हैं।

रास्ता लंबा सही, राह कथिन सही, जिंदगी तो एक ही बार मिलेगी जनाब ये बात क्यों नही जल्दी समझ आती हैं।


© Anuradha

No comments:

Post a Comment

जीवन एक खेल

 जिंदगी भी यह खेल बार-बार खेलती है, खुशियां बेशुमार देकर, उनका हिसाब रखती है। दर्द मे जीना सिखाकर, एहसान करती है जिंदगी भी यह खेल बार-बार खे...